- Hindi News
- रोडवेज की वर्कशाप के बाथरूम से मिली जंग लगी पिस्टल
रोडवेज की वर्कशाप के बाथरूम से मिली जंग लगी पिस्टल
बसस्टैंड के साथ सट्टी पंजाब रोडवेज वर्कशाप रोडवेज मुलाजिमों में उस समय हड़कंप मच गया जब वर्कशाप के बाथरुम से एक रिवाल्वर बरामद हुआ। रोडवेज कर्मियों ने तुरंत इस संंबंधी पंजाब रोडवेज के जीएम मनिंदरपाल को जानकारी दी। उन्होंने इस संबंधी तुरंत थाना मॉडल टाऊन की पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही एएसआई कैलाश चंद मौके पर पहुंच गए उन्होंने रिवाल्वर को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। पुलिस इस जांच में जुटी हुई है कि आखिर यह हथियार बाथरूम में आया कहां से। थाना माडल टाऊन पुलिस को लिखाई शिकायत में पंजाब रोडवेज के जीएम मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि रविवार को जब सफाई कर्मचारी वर्कशाप के एक बंद पड़े बाथरुम की सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें वहां पिस्टल मिला। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।