- Hindi News
- दंगा पीड़ितों की मदद को लेकर हो राजनीति : कमल चौधरी
दंगा पीड़ितों की मदद को लेकर हो राजनीति : कमल चौधरी
होशियारपुर|केन्द्र कीमोदी सरकार ने 1984 के दंगा पीड़ित सिख परिवारों को 5-5 लाख रुपए की राहत का ऐलान कर उनके जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास किया है। इन परिवारों ने पिछले 30 सालों में जिस त्रास्दी को झेला है उसका अंदाजा लगा पाना भी संभव नहीं है। यह बात लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन पूर्व सांसद कमल चौधरी ने जारी एक बयान में कही।
उन्होंने कहा कि इस राहत को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। इन परिवारों ने 1984 से लेकर आज तक जिस तरह से समय गुजारा है उसका एक-एक पल उनके लिए पहाड़ से कम नहीं होगा। कई पूरे परिवार इन दंगों की भेंट चढ़ गए। उन्होंने कहा कि 1984 के बाद देश में कई सरकारें आईं लेकिन किसी ने भी इनके बारे में नहीं सोचा। आज भी यह परिवार दंगों के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए गुहार लगा रहें हैं।
चौधरी ने कहा कि आतंकवाद के काले दौर में पंजाब के हजारों हिंदू परिवार भी प्रभावित हुए हैं, उनको राहत देना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर 1984 के दंगा पीडितों को राहत के लिए उनका आभार व्यक्त करेंगे तथा आतंकवाद प्रभावित हिंदुओं को राहत देने का अनुरोध करेंगे।
कमल चौधरी