- Hindi News
- सख्ती से लागू हो ट्रैफिक रूल तो रुकेगी सड़क हादसे: धीमान
सख्ती से लागू हो ट्रैफिक रूल तो रुकेगी सड़क हादसे: धीमान
भारतजगाओ आंदोलन के प्रधान जय गोपाल धीमान ने कहा कि ट्रैफिक नियम मात्र चालान काटने तक और सड़कों पर ट्रैफिक नियम संबंधी होर्डिंग लगाने तक ही सीमित हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल दो लाख मौतें हादसों के कारण होती हैं। मोटरव्हीकल एक्ट के मुताबिक तो केंद्र सरकार काम कर ही है और ही प्रदेश सरकार। सभी नेशनल और प्रदेश हाइवेज सड़कें कब्जों से भरी हुई है। सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं, जो कि हादसों का कारण बनते है। गाड़ियां और ट्रैक्टरों पर जरूरत से ज्यादा सामान लेकर जाते लोगों को कोई भी नहीं रोकता। धीमान ने कहा कि डीसी ने कई बार अपने आदेश जारी करके कह चुके हैं कि सड़कों पर कब्जे हटाएं लेकिन इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
होशियारपुर में सड़क पर लदे ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली।