पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीर्ति नगर की चार गलियों में नहीं पड़े सीवरेज पाइप, परेशानी

कीर्ति नगर की चार गलियों में नहीं पड़े सीवरेज पाइप, परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहल्लाकीर्ति नगर में चार गलियों में सीवरेज पाइप डाले जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला निवासियों की परेशानी को देखते हुए शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसायटी के प्रधान कुलदीप धामी ने लोगों के साथ मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कुछ समय पहले वह मोहल्ला निवासियों को साथ लेकर सीएम के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद से मिल चुके हैं। उन्होंने सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को समस्या का हल प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश जारी किए थे।

धामी ने कहा कि समस्या गंभीर रुप धारण करती जा रही है क्योंकि सीवरेज डाले जाने से गलियों का निर्माण कार्य भी रुका पड़ा है। उन्होंने कहा वो मोहल्ला निवासियों को साथ लेकर तीक्ष्ण सूद से मिलेंगे तथा समस्या को हल की मांग के साथ-साथ आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करेंगे। इस मौके पर अमरजीत सिंह, हरगोबिंद सिंह, शिवदीप सिंह, चंद्रमोहन, निर्मल सिंह, जसवीर सिंह, मोहम्मद अनवर, विजय कुमार, नरेश कुमार, जसवीर कौर, राम कुमार, कमलजीत, अमित शर्मा , नीतीश कुमार, प्रदीप कुमार, अश्विनी कुमार, आशीष सोनू, गुरिंदर हनी, देव कुमार, संजीव कुमार, कुलविंदर सिंह, संदीप कुमार, विशाल कुमार इत्यादि मौजूद थे।