एडिड स्कूल अध्यापकों की रैली 18 को
होशियारपुर | पंजाबएडेड स्कूल टीचर यूनियन ने मांगों को लेकर 18 दिसंबर को सुनाम में वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा के निवास पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन करेगी। पंजाब एडिड स्कूल टीचर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जीएस चाहल और महासचिव प्रिंसिपल एनएन सैनी ने बताया कि पंजाब सरकार यूनियन की लंबी समय से मांगों को पूरा नहीं कर रही है, जिसमें सरकार 30 फीसदी एरियर की किश्त, लेक्चरर, दर्जा चार कर्मचारियों, लैब अटेंडेंट लाइब्रेरियन की ग्रेड पे में सुधार नहीं कर रही है।