खरैती ने रोते-रोते शिअद छोड़ी
इनचुनावोंमें अकाली दल की नीतियों को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। होशियारपुर में सोमवार को उस समय राजनीतिक विस्फोट हुआ जब होशियारपुर शहर में अकाली दल का एक हिंदू चेहरा अकाली दल को अलविदा कह गया। पिछले लंबे समय से शहर में अकाली दल की रीढ की हड्डी माने जाने वाले, अकाली दल के कई बार शहरी प्रधान अकाली दल की तरफ से एमसी रहे चुके खरैती लाल क|ा ने भरे मन से शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कह दिया।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने अपना यह फैसला मीडिया के सामने रखा। अपना यह फैसला सबके सामने रखते ही खरैती लाल क|ा फूटफूट कर रो पड़े। इस मौके खरैती लाल क|ा ने बताया कि होशियारपुर में भाजपा का एकगुट अपनी मनमर्जी पर उतरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में हो रही धक्केशाही किसी से छुपी नहीं है। एक ऐसा व्यक्ति जो कभी कैबिनेट मंत्री था आज होशियारपुर में हो रहे निर्माण कार्य में रिबन काटता है जो कानून गलत है। भरे मन से खरैती लाल क|ा ने कहा कि मुझे अफसोस है कि मेरी बात पर पार्टी ने कोई एक्शन नहीं लिया भाजपा के आगे वह सारे चुप है।
वार्डबंदीमें भी हुई धक्केशाही : खरैतीलाल क|ा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वार्डबंदी में भी धक्केशाही की है पर अकाली दल को इस संंबंधी कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हर इस वार्ड को महिला बना दिया जहां से उन्हें आभास हो रहा था कि हम कहीं कहीं मार खा जाएंगे। इसी के चलते उन्होंने कई वार्ड जो अकालियों के थे तोड़ कर भाजपा में ले लिए पर अफसोस इस बात का है कि अकाली इस बात पर बोले ही नहीं। खरैती लाल क|ा ने तर्क रखते हुए कहा कि अगर कोई कहता है कि धक्केशाही नहीं हुई तो उनसे बात करे। कानून के हिसाब से महिला वार्ड लगातार नहीं होते इन्होंने इस बार एक ही सीरीज में महिला वार्ड कर दिए। इस मौके पर भावुक होकर रोते हुए खरैती लाल क|ा ने कहा कि जिस ने उक्त गुट के भ्रष्टाचार से पर्दा उठाने की कोशिश की वह बुरा बनता रहा है उसको इन इलेक्शनों में इस गुट ने खड्डे लाइन लगा दिया।
पार्टी छोड़ने संबंधी मुझे पता नहीं : राठां
खरैतीलाल क|ा के शिरोमणि अकाली दल छोड़ने संबंधी जब जिला अध्यक्ष सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां से बात की गई तो उन्होंने हलके से शब्दों में यह कहकर फोन रख दिया कि उन्हें तो इस बारे पता ही नहीं है।
भ्रष्टाचार मुक्त होशियारपुर विकास मंच का किया गठन
प्रेसकांफ्रेंस में भ्रष्टाचार मुक्त होशियारपुर विकास मंच से गठन किया गया। पीपीपी के संदीप सैनी, एडवोकेट नवीन जैरथ, रिटायर्ड बैंक मैनेजर एसपी दीवान, बलवीर सिंह सैनी, जसवंत सिंह मठारू, रिटायर्ड एसडीओ एसपी शर्मा, मणि गोगिया, दलजीत कुमार, गुरचरण सिंह ढिल्लों, अजैब सिंह, ओंकार बाली, कुलविंदर बत्रा, राजीव सैनी मौजूद थे। इस मौके इस मंच से जुड़े उन लोगों ने निगम चुनावों में ईमानदार उम्मीदवारों को समर्थन देने की बात कही। इस मौके नवीन जैरथ ने भ्रष्टाचार मुक्त होशियारपुर विकास मंच संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि वह इन चुनावों में ईमानदार उम्मीदवारों की समर्थन देंगें। उनके इस मंच का मुख्य मकसद होशियारपुर नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में किया जा रहा भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पार्टी छोड़ते वक्त निकले आंसू : प्रेसकांफ्रेंस में बोलते-बोलते खरैती लाल भावुक हो गए। कहा- नहीं होती है अकाली वर्करों की सुनवाई।