नुक्कड़ नाटक चिड़ियां का मंचन किया
होशियारपुर | बहुरंगकला मंच की ओर से सोशल वेल्फेयर विभाग और नेहरू युवा केंद्र की ओर से गांव सिंबली, मेहटियाना, अत्तोवाल, बस्सी दौलत खां और शेरगढ़ में नुक्कड़ नाटक “चिड़ियां का प्रदर्शन अशोक पूरी के निर्देशन में किया गया। नाटक की कहानी औरत और पुरुष लिंगानुपात पर आधारित है। नाटक के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रिंसिपल अनिल हांडा, बलविंदर गिल, हरदीप सिंह, नशतर राम ने विशेष योगदान दिया। नाटक में सूत्रधार अशोक पूरी के साथ तिलक राज राजू, विक्रमप्रीत सिंह, संजीव सोंधी, परमिंदर सागर ने अपने-अपने किरदार के साथ इंसाफ किया और नाटक में संगीत और गायन कुलदीप माही ने किया। नाटक के उपरांत अनिल हांडा प्रिंसिपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्सी दौलत खान, हरदीप सिंह, नशतर राम, बलविंदर गिल को सम्मानित किया। प्रिंसिपल अनिल हांडा ने जागरूकता पैदा करने के अभियान के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया।