- Hindi News
- दोबारा जारी हो सकती है कांग्रेसी उम्मीदवारों की लिस्ट
दोबारा जारी हो सकती है कांग्रेसी उम्मीदवारों की लिस्ट
परमिंदर बरियाणा | होशियारपुर
प्रतापसिंहबाजवा एवं कैप्टन अमरेंद्र सिंह के आपसी विवाद के गहराए बादल होशियापुर में भी गहरे होते जा रहे हैं। इसका असर यह है कि नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस की टिकटें अनाउंस होने के बाद कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट दोबारा जारी हो सकती है। जिला अध्यक्ष एवं एमएलए सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से जारी की गई कल रात 42 उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर एक बड़ा विवाद पैदा हो गया है। अरोड़ा समेत कई और तमाम कांग्रेसी लीडरों को चंडीगढ़ में तलब कर लिया गया है। यह बात गौरतलब है कि कल शाम सुंदर शाम अरोड़ा ने बड़ी जल्दबाजी में अपने 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी थी। यह लिस्ट उस समय जारी की गई थी जब अरोड़ा के विरोधी खेमे के लोग कादियां में प्रताप सिंह बाजवा के साथ मीटिंग कर रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरोड़ा सहित कई नेताओं को चंडीगढ़ बुलाया गया है जहां पर मीटिंग की जा रही है। अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने यह लिस्ट अपने तौर पर ही जारी कर दी थी। जबकि यह लिस्ट पंजाब कांग्रेस कमेटी चंडीगढ़ की ओर से जारी की जानी थी। जो लिस्ट मीडिया को जारी की गई है वह लिस्ट अरोड़ा के लेटर हेड पर ही जारी की गई थी और उस पर अरोड़ा के ही हस्ताक्षर थे और यह लिस्ट हाथ से लिखी गई थी और इस लिस्ट पर कांग्रेस हाईकमान की कोई मोहर नहीं थी। यहां यह बात भी गौरतलब है कि अरोड़ा पिछले दिनों कैप्टन अमरेंद्र के साथ खुलकर नजर आए थे उनकी यह कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा उन्हीं के गुट के लोग चुनाव लड़ें। बाजपा ग्रुप में पूर्व मंत्री ठाकुर नरेश, डॉ. कुलदीप नंदा, रजनीश टंडन, अमरपाल काका के गुट के लोगों की टिकटें काट दी गई हैं। वह कल से ही अपने लोगों को टिकटें दिलाने के लिए हाईकमान पर दबाब डाले हुए हैं।
गिलअरोड़ा की जुगलबंदी : टिकटोंके इस खेल में सुंदर शाम अरोड़ा एवं होशियारपुर के प्रभारी एवं तरनतारन के कांग्रेसी नेता हरमिंदर सिंह गिल की जुगलबंदी नजर रही है। कहा ये भी जा रहा है कि हरमिंदर गिल भी कैप्टन अमरेंद्र के साथ चले गए हैं और गिल ने ही यह लिस्ट बाजवा को दिखलाकर डिस्कस करने की बजाए अरोड़ा को सौंप दी थी अरोड़ा ने जल्दबाजी में यह लिस्ट मीडिया को जारी कर दी थी। हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि विवाद की कोई बात नहीं है यही लिस्ट फाइनल रहेगी।
फ्रेंडलीहै मैच : इसलिस्ट में अरोड़ा पर यह आरोप लग रहा है कि वह तीक्ष्ण सूद के साथ फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं। इस लिस्ट में 7 नंबर वार्ड पर कांग्रेस ने अभी तक कोई एनाऊंसमेंट नहीं की क्योंकि इस वार्ड पर तीक्ष्ण सूद की प|ी राकेश सूद चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस के साथ गठजोड़ की चर्चा में पीपीपी के नेता संदीप सैनी ने तो आज होशियारपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सरेआम अरोड़ा पर आरोप लगाया कि अरोड़ा तीक्ष्ण सूद के साथ फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं।
कईयोंने बजाए ढोल : टिकटोंकी लिस्ट जारी होने के बाद कई उम्मीदवारों ने तो अपने वार्ड में खूब ढोल बजाए हैं लेकिन कुछ उम्मीदवार खामोश रहे क्योंकि लिस्ट जारी होने के बाद ही यह चर्चा छिड़ गई थी कि यह लिस्ट विवाद में गई है। कईयों ने तो धड़ाधड़ अपने फ्लेक्स बनवाने शुरू कर दिए और पूरी तैयारी भी शुरू कर दी है। अरोड़ा ने लिस्ट तो जारी कर दी लेकिन अभी तक पार्टी का सिंबल अलॉट नहीं किया गया। यह सिंबल कांग्रेस हाई कमान से ही अलॉट किया जाना था। इस संबंधी कुछ लोग सिंबल लेने चंडीगढ़ भी गए पर लिस्ट के विवाद के चलते सिंबल नहीं दिया गया।
लिस्ट आने के बाद उम्मीदवारों ने फ्लैक्स बोर्ड भी बनवाने शुरू कर दिए हैं।
18 वार्डों को लेकर विवाद
बतायाजा रहा है कि 42 में से 18 वार्डों पर अनाउंस किए गए नामों पर विवाद चल रहा है। अरोड़ा के विरोधी खेमें ने 1८ वार्डों पर अपने लोगों के नाम दिए थे जिनपर विचार ही नहीं किया गया। संभावना यह है कि कल तक इस लिस्ट में तबदीली देखी जा सकती है।
रात को है मीटिंग : अभय सिंह
पंजाबकांग्रेस के सेक्रेटरी एवं होशियारपुर शहर के प्रभारी अभय सिंह ने इन तमाम बातों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह लिस्ट पीसीसी से नहीं जारी की गई है और ही इस लिस्ट पर पीसीसी की कोई मोहर है। उन्होंने कहा कि उन्हें चंडीगढ़ बुलाया गया है रात को इस संबंधी प्रताप सिंह बाजवा के साथ मीटिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरी संभावना है कि लिस्ट दोबारा जारी की जा सकती है।