- Hindi News
- पति रोज ताला लगा जाता है, चीखती रहती है कमला
पति रोज ताला लगा जाता है, चीखती रहती है कमला
विशाल भारद्वाज/ नीरज शर्मा | होशियारपुर
शहरकेमोहल्ला प्रेमगढ़ में पिछले आठ वर्षो से अपने घर में नारकीय जीवन गुजारने को मजबूर है कमला। घर के बाहर ताला लटका हुआ है। घर में कमला उसका पति रहता है। कमला का पति हरि कृष्ण भी भीख मांग कर गुजारा करता है। पति रोजाना जब भी घर से जाता है तो घर के बाहर से ताला लगाकर चला जाता है। पति के जाने के बाद मोहल्ले के लोगों को महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज आती है। कोई डर के मारे तो घर के पास जाता है और उसे रोटी पूछते हैं। मोहल्ले की महिलाओं ने बताया जब भी कमला को रोटी कोई चीज पूछते हैं कमला का पति उनके साथ गाली गलौज करता है। उन्होंने कहा इस संबंधी पुलिस को सूचित किया तो पुलिस कर्मियों ने कहा कि आप अपनी पार्षद को बताएं।
कमला ने बताया कि वे बंगा रोड के पास बगुहा की रहने वाली है। उसके मां-पिता की मौत हो चुकी है। घर में एक भाई है लेकिन उससे भी अब संपर्क नहीं है। शादी के बाद वे लोगों के घरों में जाकर काम करती थी लेकिन आठ वर्ष पहले उसे टायफाइड हो गया और वे बीमार रहने लगी। उसके बाद आज तक वे बीमारियों से ग्रस्त हो चुकी हैं। पति भी घर के बाहर से ताला लगाकर चला जाता है और वहीं आकर उसे रोटी खिलाता हैं। कमला के साथ का घर भी उसके रिश्तेदारों का है लेकिन हरि कृष्ण के डर के कारण वो भी कुछ नहीं कहते। कमला की हालत इतनी बुरी हैं कि खाने पीना तो क्या वे अपने एक कमरे में ही शौच कर देती है। मोहल्ले की महिलाओं में पूर्व पार्षद कृष्णा सैनी, ममता, शमां, लवली, गुरमेज कौर, जसवीर कौर ने महिला को आर्थिक सहायता नहीं बल्कि उसकी देखभाल सही तरीकों से हो सके इसलिए महिला को ओल्ड एज होम में भेजा जाए।
मोहल्ला निवासियों ने कहा कि कमला को सरकार ओल्ड एज होम में ले जाए तांकि उसकी बाकी की बची हुई जिंदगी सही गुजर सके।
कमला के घर का घोर नारकीय जीवन को देख अब वे चाहते हैं कि कमला को सरकार शहर के ही किसी ओल्ड एज होम में जगह दे। मोहल्ले के निवासियों ने जिला प्रशासन से अपील किया कि कमला को जितना जल्दी हो सके शहर के ही किसी ओल्ड एज होम में जगह दे ताकि बची खुची जिंदगी वह आराम से गुजार सके। उन्होंने कहा जब उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचित किया तो उन्होंने कहा कि आप पूर्व पाषर्द को बोलें। उन्होंने कहा पार्षद मोहल्ले के लोगों ने पहले भी प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में बताया था लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने कहा घर की हालत भी जर्जर हो चुकी हैं। इसके कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है घर की छत्त भी टूटी पड़ी है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि वे कमला को ओल्ड एज होम में शिफ्ट करें।
घर से बाहर झांकती पीड़ित महिला।
पीड़ित महिला को देखने दूसरी छत पर चढ़ीं महिलाएं। महोल्ले की औरतों का कहना है कि खाना दो तो उसका पति रोकता है।