पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूध के दाम बढ़ाए जाने का किया विरोध

दूध के दाम बढ़ाए जाने का किया विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | मिल्कप्लांट के अधिकारियों ने गत साल की परंपरा को दोहराते हुए इस वर्ष में भी जनवरी से ही दूध के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। वर्ष 2014 के शुरू में 4-5 महीनों में ही तीन बार दूध के दाम बढ़ा दिए थे जबकि इन महीनों देश भर में दूध की कहीं भी तो कोई कमी होती है ही दाम बढ़ाए जाते हैं। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से अपील की कि वह मिल्क प्लांट के अधिकारियों को लगातार दाम बढ़ाए जाने से रोके। इस मौके पर शिवालिक कंज्यूमर एसोसिएशन के प्रधान ओम परकाश सैनी, उप प्रधान प्रिं. विजय कुमार चौहान, जसवीर ठाकुर, नेमी लाल, हरमिंदर सिंह पाल, तारा सिंह सैनी, एमआर कौशल, आदर्श कुमार शामिल थे।