पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम के चुनावों में अपने बल पर उड़ेगी पतंग

नगर निगम के चुनावों में अपने बल पर उड़ेगी पतंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | होशियारपुरमें नगर निगम चुनावों के इन चुनावों में पीपीपी की पतंग की डोर कांग्रेस के हाथ में नहीं होगी। इन चुनावों में पीपीपी की पतंग अपने बलबूते पर ही अपने पतंग उड़ाएगी। यह घोषणा सोमवार को पीपीपी के नेता संदीप सैनी ने की। सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह नगर निगम चुनाव नहीं हो रहे यह तो भाजपा-- अकालियों कांग्रेस का फ्रेंडली मैच हो रहा है। यह दोनों पार्टियां लोगों को बेवकूफ बना रही है। भाजपा अकालियों का कांग्रेस पर दबदबा है उनके इशारे पर ही कांग्रेस काम कर रही है। हालांकि कांग्रेस का एक ग्रुप पीपीपी के साथ गठबंधन करना चाहता है पर कांग्रेस के कुछ लोग अकेले ही अपनी डफली बजा रहे हैं। होशियारपुर में कांग्रेस के बीच बाजवा कैप्टन ग्रुप की गुटबंधी सामने उभर कर आई है। उक्त शब्द होशियारपुर प्रेस क्लब में हुई भ्रष्टाचार मुक्त होशियारपुर विकास मंच से गठन के समय की गई प्रैसवार्ता में पीपीपी के नेता संदीप सैनी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में कांग्रेस गुटबाजी की शिकार है जो पीपीपी कांग्रेस का होशियारपुर में गठबंधन को प्रभावित कर रही है। संदीप ने बताया कि होशियारपुर निगम चुनावों में 12 वार्डों पर चुनाव लड़ेगी बाकी वार्डों में पार्टी ईमानदार आजाद उम्मीदवारों को समर्थन देगी। अजैब सिंह, ओंकार बाली, कुलविंदर बत्रा, राजीव सैनी, जसवीर सैनी मौजूद रहे।