पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी काॅलेज में विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर नशा विरोधी संदेश दिया

सरकारी काॅलेज में विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर नशा विरोधी संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीकाॅलेजके फाइन आट्स विभाग में आज नशों के प्रति जागरुकता करने हेतु एक पोस्टर मेकिंग वर्कशाप आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशों के दुष्प्रभावों को दर्शाती अलग-अलग प्रकार के पोस्टर बनाकर नशा विरोधी संदेश दिया। विद्यार्थियों ने स्लोगनों और रंगों का एेसा मिलन पेश करके सभी को उनकी तरफ आकर्षित किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. सतनाम सिंह की अगुवाई में आयोजित वर्कशाप में प्रिं. नीलम भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंच कर विद्यार्थियों को नशों के प्रति जागरुक होने दूसरों को भी जागरुक करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा एक एेसी दलदल है जिसमें फंसने के बाद व्यक्ति निकल नहीं पाते। मगर दृढ़ इच्छा शक्ति से नशों का त्याग संभव है। इसलिए जो भी इस दलदल में फंसा हो उसे वहां से निकालने में उसके मनोबल में बढ़ोतरी करें तथा उसे धुतकारें नहीं ताकि समाज में गल्त दिशा में भटक रहे अपनों को बताया जा सके। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए पोस्टरों की सराहना की तथा विभाग को इसके आयोजन की बधाई दी।

इस मौके पर प्रो. सतनाम सिंह ने वर्कशाप के आयोजन संबंधी जानकारी दी। वर्कशाप में अन्य के अलावा वाइस प्रिं. पी.एस. गिल, प्रो. ममता चौधरी उपस्थित थे। इस दौरान विद्यार्थी विनोद हीर, सुखविंदर कौर, प्रदीप कुमारी, सोनिका, कर्णजीत कौर, सुनैना, दलजीत, रमन बत्तरा, बलजीत रल्ल, किरनजीत कौर, मीनाक्षी, सोनिका, प्रभजोत, सुनीता देवी, बलवंत सिंह इत्यादि ने पोस्टर मेकिंग में भाग लिया।

सरकारी काॅलेज के फाइन आट्स विभाग में आज नशों के खिलाफ पोस्टर में हिस्सा लेते हुए विद्यार्थी।