पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा शक्ति बदलेगी देश की नुहार : तलवाड़

युवा शक्ति बदलेगी देश की नुहार : तलवाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | पूर्णस्वराज्य संकल्प सोसायटी के संस्थापक संजीव तलवाड़ ने कहा की युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा की आज का युवा अपने देश के प्रति सजग है तलवाड़ ने कहा की युवाओं के दिलों में समाज सेवा के लिए जोश देखकर यह प्रतीत होता है की युवा शक्ति देश की नुहार बदल देगी। उपरोक्त शब्द तलवाड़ ने पूर्ण स्वराज्य संकल्प सोसायटी के जिला अध्यक्ष मुकेश सूरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नव कुमार को सोसायटी का शहरी अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहे। तलवाड़ ने कहा की अगर देश को प्रगति के रास्ते पर बढ़ाना है तो लोगों को उन मूल अधिकारों से परिपूर्ण करना होगा जो कुदरत संविधान ने हमें दिए हैं। तलवाड़ ने कहा की सोसायटी के कार्यकर्ता उन्ही लक्ष्यों को लेकर तन मन धन से समाज की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर अर्जुन, द्रुपत, जॉन, कुलबीर, सन्नी, अंकित, प्रीतपाल, अमन, तरनजीत, अरुण, भारत आदि भी उपस्थित थे