पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फगवाड़ा के वकीलों के समर्थन में अिधवक्ताओं ने काम बंद रखा

फगवाड़ा के वकीलों के समर्थन में अिधवक्ताओं ने काम बंद रखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फगवाड़ाकेवकीलों के चैंबर ढहाने के मामले को लेकर बुधवार को होशियारपुर के वकीलों ने पूरे दिन अदालती कामकाज का बायकाट कर कामकाज बंद रखा।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट आरपी धीर के नेतृत्व में वकीलों ने सैशन कोट परिसर में रोष प्रदर्शन कर अदालती कामकाज का बायकाट किया। वकीलों के हड़ताल पर रहने की वजह से दूर दूर से आए मुअक्किलों को परेशानी भी हुई। वकीलों के मुंशी अदालत से मामले की अगली सुनवाई की तारीख लेकर क्लाइंट को इसकी सूचना दे रहे थे।

चैंबरहासिल करना वकीलों का हक: आरपी धीर

सैशनकोर्ट परिसर में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट आरपी धीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल फगवाड़ा में प्रशासन की तरफ से वकीलों के साथ जिस तरह वर्ताव किया गया वह बहुत ही चिंताजनक बात है। उन्होंने कहा कि अदालत परिसर में वकीलों को चैंबर मिलना हक बनता है जिसे वहां की प्रशासन की तरफ से ना सिर्फ अनदेखी की गई है बल्कि उसे ढहा दिया गया है जिसकी हम जोरदार शब्दों में निंदा करते हैं।

इस अवसर पर विनोद शर्मा, धर्मेन्दर सिंह जज, जे सी कक्कर, केसी महाजन, नवीन जैरथ, विशाल नंदा, विकास शर्मा, सरबजीत सिंह, निधि भारद्वाज, गुरप्रीत कौर, बिजय परदेशी, देवेन्द्र वासुदेवा, योगराज, हरेन्द्र सिंह बब्बू, विशाल ठाकुर, अझय गुप्ता, आशीष वर्मा, बृज ठाकुर, नवदीप ठाकुर भी उपस्थित थे।

होशियारपुर में बुधवार को फगवाड़ा में वकीलों के चैंबर ढहाए जाने के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट आरपी धीर के नेतृत्व में अदालती कामकाज ठप्प कर रोष प्रदर्शन करते वकील।