पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान केंद्र की सुरक्षा सी.आर.पी.एफ. के हाथों सौंपी जाए : कर्मबीर

मतदान केंद्र की सुरक्षा सी.आर.पी.एफ. के हाथों सौंपी जाए : कर्मबीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईआबादी नलोईयांमें एक बैठक संतोख सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कर्मवीर बाली शहरी प्रभारी जिला उपप्रधान विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक के दौरान कर्मवीर बाली ने कहा कि नगर निगम के चुनाव आने वाले है प्रशासन को चाहिए जो वोटें बनने से रह गई है उनकी वोटें जलद से जल्द बनाई जाए ताकि कोई भी वोटर वोट डालने से रह जाए। इलेक्शन से पहले चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि कौन सी वार्ड औरतों की रिजर्व है, कौन सी वार्ड एस.सी, बी.सी की है और कौन सी वार्ड जनरल है। इलेक्शन को पारदर्शी बनाने के लिए इलेक्शन कमीशन को जहां वोटें डलनी है उसमें सी.आर.पी.एफ को कंट्रोल दे देना चाहिए। क्योंकि प्रशासन पुलिस रुलिंग पार्टी के प्रभाव में होने से वोटें निष्पक्ष नहीं पड़ती है। इलेक्शन के पहले तो प्रवेशक नियुक्त कर दिए जाते है, लेकिन इलेक्शन जब शुरू होते है वोटें पड़नी शुरू हो जाती है तब किसी की पूछ पड़ताल नहीं होती। वोटें निष्पक्ष पड़े इससे पोलिंग एजेंट उम्मीदवार को पूरा हक होना चाहिए कि वह वोटर का पहचान पत्र देखकर वोट डलवा सके। इस अवसर पर सुरिंदर सठिआला, दलबीर कौर, ज्योति, प्रवीण बाली, गुरपाल, नीरज शर्मा, विंदर, वासुदेव, धर्मपाल, सोढी राम आदि उपस्थित थे।

बैठक के दौरान शहरी प्रभारी कर्मवीर बाली अन्य।