पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैज्ञानिकों की उपलब्धि से स्टूडेंट्स का बढ़ा मनोबल: जैन

वैज्ञानिकों की उपलब्धि से स्टूडेंट्स का बढ़ा मनोबल: जैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
24सितंबर 2014का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा, क्योंकि आज इसरो (भारत) के वैज्ञानिकों द्वारा गत वर्ष छोड़ा गया मंगलयान सफलतापूर्वक मंगल पर स्थापित कर दिया गया। इससे भारत पहली बार में ही यह मुकाम हासिल करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।

उक्त बात बुधवार को एस.ए.वी. जैन. डे बोर्डिंग स्कूल में आयोजित एक सेमिनार को उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधान उमेश जैन ने कही। उन्होंने कहा कि भारत ने लिक्विड मोटर इंजन की तकनीक से मंगलयान को मंगल की कक्षा में स्थापित किया। आमतौर पर चांद तक पहुंचने के लिए इसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इतने लंबे मिशन पर भारत से पहले किसी ने लिक्विड मोटर इंजन का इस्तेमाल नहीं किया था इस यादगार दिन का गवाह सारा देश इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी देश को अपने पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली, भारत एकमात्र देश है, जो अपने पहले ही प्रयास में सफल रहा है। उन्होंने बताया कि दुनिया में सिर्फ अमेरिका, रूस और यूरोपीय यूनियन ने अब तक मंगल पर अभियान कामयाबी से भेजे हैं। यानि भारत नंबर चार पर गया है। कम कीमत में इतने बड़े अभियान के अंजाम देने वाला पहला देश बन गया है।

इस अवसर पर स्कूल िप्रंसीपल सुषमा बाली ने बच्चों को बताया कि मंगलयान मंगल की कक्षा में पहुंचने पर मीथेन गैस की जांच करेगा और मंगल की कक्षा में स्थापित हो जाने के बाद मंगलयान इसके वायुमंडल खनिजों और संरचना का अध्ययन करेगा। उन्होंने बताया कि मीथेन सैंसर, थर्मल इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर, लमेन अल्फा फोटोमीटर, मंगल इक्सोस्फेरिक न्यूटल संरचना विश£ेषक आदि की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की इस उपलब्ध से विज्ञान के क्षेत्र में रूचि रखने वालों विद्याॢथयों के मनोबल को काफी बल मिला है। अंत में स्कूल के विद्याॢथयों ने इसरो के वैज्ञानिकों की जीत पर विजय चिन्ह बना खुशी प्रकट की।

अग्रवालने दी भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई

जिलाभाजपा के पूर्व प्रधान विजय अग्रवाल ने भारत की मंगल विजय के संबंध में वैज्ञानिकों तथा सभी देश निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत एक दिन सभी देशों को पछाड़ते हुए अपना मुकाम नंबर 1 पर ले जाएगा क्योंकि अब इस देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है। नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य भारत के उन सभ