पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रयात बाहरा कैंपस में यूथ फेयर का आगाज

रयात बाहरा कैंपस में यूथ फेयर का आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबयूनिवर्सिटीका जोनल यूथ फेयर-2014 रयात बाहरा ग्रुप के होशियारपुर कैंपस में हुआ। समागम में पंजाब यूनिवर्सिटी जोन-ए के 23 बीएड कालेजों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। उद्घाटन डा. अमित काउट, प्रिंसिपल एमजीएन कालेज जालंधर ने किया।

चार दिवसीय यूथ मेले के पहले दिन शबद, गीत, लोकगीत, गजल, क्लासिकल गायन, पोस्टर मेकिंग , कोलाज मेकिंग के मुकाबले हुए। डा. अमित ने कहा कि नौजवान वर्ग को नशों से रोकने के लिए इस तरह के मेले में हिस्सा लेते रहना चाहिए। इस मौके ज्वाइंट कैंपस डायरेक्टर डा. चंद्र मोहन, प्रिंसीपल डा. कमलेश कुमारी, डा. मुकंद कौर, रिटायर्ड प्रिंसिपल सरकारी कालेज होशियारपुर, प्रो. मेजर सिंह संगरूर, प्रो. बलदेव सिंह, प्रो. जीवन सिंह, प्रो. शलिंदर सिंह, रवि रविंदर, डा. विभा चावला, गुरप्रीत सिंह बेदी, प्रो. हरनाम सिंह आिद मौजूद थे।

रयात बाहरा कैंपस में यूथ फेयर का उद्घाटन करते मुख्य मेहमान डाॅक्टर अमित काउट साथ में प्रिंसीपल डाॅ. कमलेश कुमारी , डाॅ. मुकंद कौर और अन्य लाेग