पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले की चैंपियन लड़कियां आज से अमृतसर में खेलेंगी

जिले की चैंपियन लड़कियां आज से अमृतसर में खेलेंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीयग्रामीण खेल मेले (अंडर 16) में अव्वल रही होशियारपुर जिले की 131 लड़कियां अब राज्य स्तरीय मुकाबले में भाग लेंगी। अमृतसर में होने वाले राज्य स्तरीय मुकाबलों में भाग लेने के लिए रविवार को लड़कियां रवाना हुईं। जिला खेल अधिकारी बिजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताएं एक अक्टूबर तक चलंेगी। बलीवाल, हैंडबाल, बाक्सिंग, जूडो, वेटलिफ्टिंग, हाॅकी फुटबाल के मुकाबले होने हंै। इससे पहले लड़कों के मुकाबले पटियाला में हो चुके हैं।

इस अवसर पर कोच बलविन्दर कौर, दीपक, उषारानी, चंचल सिंह, गुरप्रीत कौर, श्यामलाल, राजिन्दर सिंह, प्रकाश चंद्र, रेखारानी, कुलविन्दर कौर, रुबी, हरजंग सिंह भी उपस्थित थे।

असी जित्त कर आवांगे: रविवारको अमृतसर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल मेले में शामिल होने जा रहे होशियारपुर जिले के खिलाड़ी।