- Hindi News
- होशियारपुर में भी चलेगा स्वच्छ भारत अभियान: शिव सूद
होशियारपुर में भी चलेगा स्वच्छ भारत अभियान: शिव सूद
होशियारपुर | जिलाभाजपाध्यक्ष शिव कुमार सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत को स्वच्छ बनाने के लिए विशाल स्तर पर दो अक्टूबर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत आंदोलन चलाया जा रहा है। पीएम मोदी के आग्रह पर देश को स्वच्छ बनाने के लिए और सुदृढ़ भारत बनाने के सपने को पूरा करने के लिए देश के तीस राज्यों के 607 बड़े शहरों में इस जन आंदोलन को चलाने का फैसला लिया गया है। इस कड़ी के तहत होशियारपुर को भी स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। शिव सूद ने कहा कि 2 अक्टूबर को शहरवासियों के साथ मिलकर भाजपा भारत को स्वच्छ बनाने के लिए अपने शहरों के कार्यालयों, स्कूलों, सड़कों अस्पताल में झाडू¸ लेकर उतरने वाली है।