पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाने चाहिए सख्त कानून : एडवोकेट संघा

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाने चाहिए सख्त कानून : एडवोकेट संघा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजीडीएसडी कॉलेज में स्टूडेंट्स लीगल लिट्रेसी क्लब की ओर से महिलाओं के अधिकारों विषय पर सेमिनार लगाया गया। सेमिनार में होशियारपुर बार कौंसिल की ओर से एडवोकेट शुभा देवी, एडवोकेट आरती शर्मा, एडवोकेट प्रीतपाल सिंह संघा शामिल हुए। डॉ. जसपाल सिंह ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देने के लिए पहुंची टीम का स्वागत किया।

एडवोकेट प्रितपाल सिंह संघा ने महिलाओं के अधिकार संबंधी जागरूक करते कहा कि महिलाओं के सामाजिक स्तर को बरकरार रखने के लिए सरकार की ओर से सख्त कानून बनाए गए हैं, जिससे उनके शारीरिक शोषण, गाली गलोच और दहेज जैसी बुराई से छुटकारा मिल सके। एडवोकेट संघा ने कहा कि जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी की ओर से गरीबों, पिछड़ी जाति और अपंग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं मुफ्त दी जाती है। इस मौके पर डॉ. हरचरण सिंह, प्रो. इंद्रजीत, डॉ. सपना शर्मा, सुरिंदर कुमार, दविंदर शर्मा, राकेश कुमार आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।

सेमिनार में विद्यार्थियों को जागरुक करते एडवोकेट तथा प्रो. जसपाल सिंह।