पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगत सिंह के 107वें जन्मदिन पर सेमिनार

भगत सिंह के 107वें जन्मदिन पर सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजयुमो ने शहीद-ए-आजम के जन्मदिन पर रैली निकाली

जिलाभाजपायुवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू के नेतृत्व में रविवार को शहीद -ए -आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। बस स्टैंड पर तीक्ष्ण सूद ने हरी झंडी दिखा रैली को रवाना किया। जिला भाजपाध्यक्ष शिव कुमार सूद भी उपस्थित थे। इस मौके पर युवाओं ने केसरी रंग की पगडिय़ां पहन रखी थी और सभी शहीद-ए-आजम भगत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे।

तीक्ष्ण सूद ने कहा कि आज का दिन एक ऐसी शख्सियत से जुड़ा है जिसने देश की आजादी के लिए खुशी से फांसी के फंदे को गले लगा लिया था। अपनी युवा अवस्था में भगत सिंह ने अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने के लिए आवाज बुलंद की थी। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वह अपने जीवन से नशे सामाजिक बुराइयों से बचते हुए लोगों को भी जागरूक कर शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्घांजलि दे। जिला भाजपाध्यक्ष शिव कुमार सूद ने कहा कि आज के युवा वर्ग को नशों अन्य सामाजिक बुराइयों से बचाना सबसे जरुरी हो गया है क्योंकि युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धंस कर समाज और देश के प्रति अपने फर्ज को भूलती जा रही है। इसलिए हमें इस बात पर जोर देना चाहिए कि युवा वर्ग को अपने शहीदों की सोच उनके उद्देश्यों से अवगत करवाया जाए। इसका सबसे उत्तम मार्ग यही है कि हम देश पर मर मिटने वाले अपने शहीदों के दिनों को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ युवा वर्ग को साथ लेकर मनाएं और उन्हें अपने इतिहास से अवगत करवाएं।

पससफ सदस्य शहीद की प्रतिमा के आगे माथा टेकते हुए।।

बस स्टैंड चौक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर भाजयुमो की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली में मौजूद पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के साथ जिला भाजपाध्यक्ष शिव कुमार सूद, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितीन गुप्ता नन्नू अन्य।