- Hindi News
- 265 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म को दोबारा अपनाया
265 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म को दोबारा अपनाया
होशियारपुर | धर्मजागरण समन्वय विभाग की ओर से समुदाय प्रमुख मदन लाल नांगलु के प्रयासों से गांव कावें में 45 परिवारों के 265 लोग, जो ईसाई धर्म अपना चुके थे, आज दोबारा हिंदू धर्म में वापसी की। इस मौके पर सनातनी परंपराओं के मुताबिक हवन करके पंडित रजनीश शास्त्री जी ने परिवारों की घर वापसी करवाई। प्रांत प्रमुख राम गोपाल ने कहा कि जो ताकतें भारत को कमजोर करना चाहती हैं उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि देश का हिंदू अब भटकने वाला नहीं है। राम गोपाल ने कहा की महान पुरुषों की जीवनियों से प्रेरणा लेकर ही यह लोग आज अपने मूल धर्म में वापिस आए हैं और यह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। धर्म जागरण के प्रांत संयोजक योगी राम जी ने कहा कि धर्म जागरण समन्वय विभाग हिंदोस्तान को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ एक ढाल बन कर खड़ा है विभाग प्रशासनिक प्रमुख संजीव तलवाड़ ने घर वापसी करने वालों को बधाई दी। समारोह को विभाग प्रमुख डॉ. अनिल महाजन, जिला प्रमुख मनोज शर्मा, विकास हंस, सरपंच सुच्चा सिंह ने भी संबोधित किया