पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहल्ला सरुप नगर में भजन संध्या

मोहल्ला सरुप नगर में भजन संध्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ समिति की ओर से मोहल्ला सरुप नगर में करवाई जा रही श्री मद् भागवत कथा के विश्राम के उपलक्ष्य में एक दिवसीय भजन संध्या करवाई गई। इस दौरान स्वामी मोहनानंद संकीर्तन मंडल ने प्रभु की महिमा का गुणगान किया। स्वामी वृंदावन दास जी ने भजन संध्या की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने श्रीमदभागवत कथा के आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर मोहन लाल पहलवान, एडवोकेट राकेश मरवाहा, पंडित ओंकार नाथ शर्मा, दलजीत सैनी, मनीष ओहरी, संजीव शर्मा, मनजीत सिंह, गुलशन मलिक, दिलबाग सिंह, दिलीप बिल्ला, गौतम मनोचा, राजीव नरुला, विजय कुमार, बनारसी दास, राजेश कुमार टीटू, गोपाल वर्मा, जगमोहन विज, मनोहर लाल जैरथ आदि मौजूद थे।

भजन संध्या में स्वामी मोहनानंद संकीर्तन मंडली ने कीर्तन से भक्तों को प्रभु चरणों से जोड़ा।