सरकारी स्कूल घंटना में मेधावी सम्मानित
होशियारपुर | सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटना में नशों के खिलाफ चलाए गए जागरूकता अभियान के अंतिम दिन स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल अश्वनी कुमार दत्ता और उप प्रिंसिपल कर्ण शर्मा ने की। प्रोग्राम इंचार्ज दीदार सिंह ने बताया कि स्कूल में बच्चों को नशों से दूर रहने के लिए पेटिंग, लेख, कविता और भाषण मुकाबले करवाए गए। अंत में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, हरकमल सिंह, प्रेम कुमार, रीटा सैनी, जसवीर सिंह, श्री राम शर्मा भी मौजूद थे।