पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीक्ष्ण सूद के बेटे को पेपरों की जांच करता देख भड़के कांग्रेसी

तीक्ष्ण सूद के बेटे को पेपरों की जांच करता देख भड़के कांग्रेसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमिंदर बरियाणा/विशाल भारद्वाज | होशियारपुर

नगरनिगमदफ्तर में वीरवार भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद के बेटे जावेद सूद को निगम चुनाव के प्रत्याशियों के पेपरों की जांच करता देख कांग्रेसी भड़क गए। पूरा दिन हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मामला इतना बढ़ा कि भाजपाई और कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे को गालियां भी निकाली गईं और नारेबाजी की गई। मौके पर मौजूद नगर निगम के कमिश्नर एसडीएम भी पूरे मामले में बेबस नजर रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसियों ने कमिश्नर एवं पंजाब सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी कर भड़ास निकाली।

मामला उस समय शुरू हुआ जब नामजदगी पेपरों जांच चल रही थी। वहां पर स्थानीय भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद के बेटे जावेद सूद भी पेपरों की जांच करवा रहे थे। उन्हें पेपरों की जांच करता देख कांग्रेसी नेता भड़क उठे और जावेद सूद के कांग्रेसी उम्मीदवारों के पेपरों की छानबीन करने का विरोध जताया। इसी दौरान नगर निगम की बेसमेंट में कांग्रेस और भाजपा के नेता उम्मीदवार भी वहां पहुंचने शुरू हो गए। कांग्रेसी विधायक सुंदर शाम अरोड़ा एवं तीक्ष्ण सूद की प|ी राकेश सूद के खिलाफ लड़ रहीं मोनिका मल्ल के पति डॉ. अजय मल्ल भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। जाते ही उन्होंने रिटर्निंग अफसर तहसीलदार बलजिंदर सिंह, कमिश्नर एसडीएम आनंद सागर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि प्रशासन सरेआम सत्ताधारी भाजपा पार्टी की हिमायत कर रहा है। जावेद सूद कांग्रेसियों के नामांकन पत्रों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। कांग्रेसियों ने बेसमेंट में रिटर्निंग कार्यालय में जमकर हंगामा किया। एसडीएम की ओर से काफी समझाने के बाद एक बार कांग्रेसी शांत हो गए। मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष शिव सूद, जोकि पहले से अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे, ने भी मामले को शांत करने की कोशिश की। इसी बीच कथित तौर पर सुंदर शाम अरोड़ा के मुंह से गाली निकल गई, जिस पर मामला गरमा गया। दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मामला हिंसक होने ही वाला था कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों वर्करों को अलग-अलग कर दिया।

इस सारे मामले में एसडीएम कम कमिश्नर आनंद सागर शर्मा ने कहा कि पूरा काम पारदर्शी था। किसी के साथ भी कोई पक्षपात नहीं हुआ है। कुछ लोगों ने जानबूझ कर माहौल खराब करने की कोशिश की, जिसे समय रहते संभाल लिया गया।

जावेद ने दिखाया अथॉर्टी लेटर | तीक्ष्णसूद के बेटे जावेद सूद ने आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें दिया गया अथॉर्टी लेटर दिखाया। कहा- वह सिर्फ भाजपा के पेपर चेक कर रहे थे। कांग्रेस ने बेवजह मुद्दा बनाया। -भास्कर

कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी | उम्मीदवारमोनिका मल्ल के पति डॉ. अजय मल्ल ने समर्थकों के साथ रिटर्निंग अफसर तहसीलदार बलजिंदर सिंह, कमिश्नर एसडीएम आनंद सागर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की।

कमिश्नर से शिकायत | तीक्ष्णसूद के बेटे की ओर से नामांकन पत्रों की जांच करने की शिकायत लेकर कांग्रेसी नेता एसडीएम कम कमिश्नर आनंद सागर शर्मा के पास पहुंचे।

नगर निगम दफ्तर में काफी हंगामे के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन अचानक कांग्रेसी विधायक सुंदर शाम अरोड़ा के मुंह से गाली निकल गई। इस पर मामला और भड़क गया। जिला भाजपा अध्यक्ष शिव सूद और सुंदर शाम अरोड़ा में जमकर बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। -भारत भूषण बबलू

भाजपा के हाथों खेल रहा है प्रशासन

^प्रशासन मूकदर्शक बनकर भाजपा के हाथों में खेल रहा है। इसकी प्रत्यक्ष मिसाल है कि तीक्ष्ण सूद के बेटे सरेआम कांग्रेसी उम्मीदवारों के पेपरों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। ये सारा कुछ नगर निगम के कमिश्नर आनंद सागर शर्मा की नाक के नीचे हो रहा था। -सुंदरशाम अरोड़ा, विधायक

कांग्रेसियों ने बिना बात मुद्दा बनाया

^मेरे पास भाजपा के उम्मीदवारों की ओर से दिया गया अथॉर्टी लेटर था। यह लेटर मैंने वहां सभी को दिखाया भी और मैं तो भाजपा के ही उम्मीदवारों के नामजदगी पेपरों को चैक कर रहा था। कांग्रेसियों ने जानबूझ कर इसे मुद्दा बना दिया। -जावेदसूद, तीक्ष्ण सूद के बेटे

अरोड़ा ने खोया अपना दिमागी संतुलन

^कांग्रेसी विधायक अरोड़ा अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं। मामला शांत हो चुका था, लेकिन उन्होंने सरेआम वहां पर गालियां निकालीं, जिस कारण मामला गरमा गया। हम माहौल को खराब करना नहीं चाहते थे। कांग्रेसियों ने जानबूझ कर हंगामा खड़ा किया। -शिवसूद, जिला भाजपा अध्यक्ष