- Hindi News
- वार्ड नं. 7 में राकेश सूद के खिलाफ खड़े सभी प्रत्याशियों के पर्चे रद्द
वार्ड नं. 7 में राकेश सूद के खिलाफ खड़े सभी प्रत्याशियों के पर्चे रद्द
पेपर पर साइन होने के कारण रद्द हुआ कांग्रेस कैंडिडेट का नामांकन
पीपीपी कैंडीडेट सोिनया का प्रस्तावक मुकरा
परमिंदरबरियाणा/नीरज शर्मा | होशियारपुर
नगरनिगमचुनाव में मतदान से पहले ही शहर में भाजपा के बड़े नेता की प|ी निर्विरोध चुनी जाएंगी। पहले से लगाए जा रहे कयासों के अनुकूल तीक्ष्ण सूद की प|ी राकेश सूद वीरवार को निर्विरोध चुनी गईं। वार्ड नंबर सात से भाजपा प्रत्याशी राकेश सूद के खिलाफ कांग्रेस ने नामांकन पत्र दाखिल होने से महज कुछ घंटे पहले ही अपनी प्रत्याशी मोनिका मल्ल को चुनाव मैदान में उतारा था। इसके अलावा पीपीपी ने कुछ घंटे पहले ही सोनिया को चुनाव में उतारा था।
नामांकनपत्रों की जांच में कैसे जीतीं मिसेज सूद
वार्ड नंबरसात से पहले ये बातें सामने रही थीं कि इस वार्ड पर कोई और उम्मीदवार चुनाव ही नहीं लड़ेगा लेकिन अंतिम दिन मिसेज सूद के खिलाफ चुनाव मैदान में दो उम्मीदवार गए। वीरवार को नामजदगी पेपरों की जांच हुई तो कांग्रेस की मोनिका के पेपर रद्द कर दिए गए। मोनिका के पेपरों में पाया गया कि उन्होंने एक जगह पर अपने साइन नहीं किए थे। राकेश सूद के खिलाफ अब एक ही प्रत्याशी सोनिया चुनाव मैदान में बची थीं, जोकि पीपीपी उम्मीदवार थीं। सोनिया के तमाम पेपर तो ठीक थे लेकिन उसको प्रस्तावित करने वाले राकेश गुप्ता ने आज हलफिया बयान दे दिया कि वह इस को प्रस्तावित नहीं कर सकते। इस पर सोनिया के पेपर भी अवैध हो गए।
लोकतंत्रका हुआ है कत्ल: अरोड़ा
विधायकसुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि आज होशियारपुर में लोकतंत्र का कत्ल हुआ है। ये चुनाव से डर गए थे क्योंकि पहले विधानसभा में हारे फिर लोकसभा में और ये चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। प्रशासन ने सरेआम मदद की है।
जानबूझकर रद्द किए गए नामांकन : सैनी
पीपीपीनेता संदीप सैनी ने कहा कि जानबूझ कर उनके प्रत्याशी के कागज रद्द किए गए हैं। सूद चुनाव लड़ने से भाग गए।
नए उम्मीदवारों ने ढंग से पेपर भी नहीं भरा : सूद
तीक्ष्णसूद ने कहा कि साइन करने से मैंने नहीं रोका था। वार्ड से इनको कोई उम्मीदवार मिला नहीं बाहर से उम्मीदवार लेकर आए, लेकिन इन उम्मीदवारों ने ठीक ढंग से पेपर ही नहीं भरे तो हमारा कसूर नहीं हैं। पूरे वार्ड ने हमारे साथ वायदा निभाया है। मोहल्ले ने पहले ही एकजुटता की थी। सारी पार्टी के लोग शामिल हुए थे और ये फैसला हुआ था कि आप ही चुनाव मैदान में खड़े हों। वार्ड से कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरेगा।
नगर निगम चुनाव में वार्ड नं. 7 से चुनाव जीतने के बाद भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद का मुंह मीठा करवातीं उनकी प|ी और भाजपा उम्मीदवार राकेश सूद।