पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीजेपी के आगे बौना दिखा प्रशासन, नहीं की अब तक कार्रवाई

बीजेपी के आगे बौना दिखा प्रशासन, नहीं की अब तक कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमिंदर बरियाणा | होशियारपुर

बीजेपीकीओर से राजनीतिक गतिविधियों के लिए सरकारी गैस्ट हाउस का इस्तेमाल किए जाने के मुद्दे पर जिला प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की और सारा दिन किसी कि शिकायत का इंतजार करता रहा। मीडिया के एक हिस्से में यह मामला प्रकाशित होने के बावजूद भी प्रशासन के सिर पर जूं नहीं सरकी ओर अभी तक कार्रवाई तो क्या करनी प्रशासन ने बीजेपी पार्टी को कोई नोटिस तक जारी नहीं किया।

इस कार्रवाई ने जिला प्रशासन की पोल कर रख दी कि प्रशासन किस प्रकार सता पर काबिज बीजेपी के खिलाफ कार्रवाई करने को किस कदर डर रहा है।

कांग्रेसने की शिकायत : देरशाम कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर पंजाब के इलैक्शन कमिश्न को एक शिकायत भेजी है जिसमें बीजेपी की ओर से सरकारी गैस्ट हाऊस को पार्टी के लिए इस्तेमाल किए जाने का इल्जाम लगाया है जिला कांग्रेस कमेटी के सैक्टरी परमजीत सिंह पम्मा के दस्तखत तले दी गई शिकायत में कहा गया है कि बीजेपी ने कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघना की है ओर चुनाव आयोग बीजेपी पर कार्रवाई करे।

बीजेपी की ओर से राजनीतिक गतिविधियों के लिए गेस्टहाउस के इस्तेमाल का मामला

डरपोक है प्रशासन : अरोड़ा

स्थानीयकांग्रेसी एमएलए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि प्रशासन डरा हुआ है क्योंकि पिछले एक साल में ही कितने डीसी बदल दिए गए हैं, ऐसे में सारा प्रशासन डरपोक बना हुआ है। दहशत के माहौल में प्रशासन बीजेपी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

शिकायतमिली तो कार्रवाई करेंगे : डीसी

इससंबंध में जिले की डिप्टी कमिश्नर अनंदिता मित्रा ने कहा कि कोई शिकायत मिली तो हम जांच करवाएंगे और नोटिस भी किया जाएगा। मामला ध्यान में होते हुए भी कोई कार्रवाई किए जाने पर पूछे गए सवाल का जवाब दिया कि हमें कोई शिकायत नहीं मिली है।

पंजाबचुनाव आयोग भी शिकायत के इंतजार में

जबपंजाब के इलैक्शन कमिशन एसएस बराड़ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली अगर कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।