- Hindi News
- अंडर 14 पंजाब क्रिकेट टीम में हुआ तिवारी का चयन
अंडर-14 पंजाब क्रिकेट टीम में हुआ तिवारी का चयन
होशियारपुर | राष्ट्रीयस्तर पर होने वाले क्रिकेट मुकाबलों में पंजाब राज्य की अंडर-14 क्रिकेट टीम में जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा सातवीं के छात्र शाश्वत तिवारी का चयन किया गया। जैम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि गत दिनों मानसा में हुई 60वीं पंजाब राज्य स्कूल गेम्स के राज्य स्तरीय अंतरजिला क्रिकेट मुकाबलों में कक्षा सातवीं और कक्षा आठवीं के छात्र शाशवत तिवारी और राघव गोयल ने स्कूल के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। इसका श्रेय कोच दीपक कुमार को जाता है।
वासल एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान केके वासल तथा चेयरमैन संजीव वासल ने छात्रों तथा कोच को बधाई दी।
पंजाब अंडर-14 क्रिकेट टीम में शामिल होशियारपुर के जैम्स कैंब्रिज स्कूल के छात्र शास्वत तिवारी के साथ प्रिंसिपल याचना चावला, दीपक कुमार और राघव गोयल।