पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया

डॉ. अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | बाबासाहिब भीम राव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बेगमपुरा टाइगर फोर्स की ओर से मोहल्ला बस्सी ख्बाजू के गुरु रविदास मंदिर में मनाया गया। फोर्स विद्यार्थियों को स्टेशनरी भी बांटी गई। समागम की अध्यक्षता बिल्ला दियोवाल ने की जबकि मुख्यमेहमान विनोद मोदी तथा सुरिंदर ढाडा, प्रधान तरसेम दीवाना, नरिंदर नेहरू विशेष तौर पर शामिल हुए। समागम में यशपाल, तारा चंद, सिकंदर, महिंदर पाल, सोम देव, अमरजीत देवराज भी मौजूद थे। विनोद मोदी ने बाबा साहिब की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गरीब और दलितों के लिए डॉ. भीम राव अंबेडकर ने हमेशा संघर्ष किया। इस अवसर पर सुरिंदर, रकेश कुमार, पाली फांबड़ा, मिंटू, सोनू, ओकार, राजन, हरि ओम,समरजीत, रवि, साबी, सोनू आदि सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

डॉ. अंबेदकर के परिनिर्वाण दिवस पर हुए समागम में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।