- Hindi News
- पीएनबी कर्मियों को जागरूक करने के लिए वर्कशाप
पीएनबी कर्मियों को जागरूक करने के लिए वर्कशाप
होशियारपुर | पंजाबनेशनल सर्कल ऑफिस की पंजाब नेशनल बैंकों की विभिन्न शाखाओं में वर्कशाप लगाई गई। वर्कशाप में मंडल इंचार्ज श्रीकांत शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान बैंक की विभिन्न शाखाओं के कर्मियों ने भाग लिया। श्रीकांत शर्मा ने सभी बैंक कर्मियों को अपना काम हिंदी में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे देश के इतिहास और संस्कृति को एक सूत्र में बांधती हैं। इस दौरान संजीव शारदा ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर कश्मीर सिंह भी मौजूद थे।