- Hindi News
- गौरां गेट बाजार के दुकानदारों से मार्च में शामिल होने को कहा
गौरां गेट बाजार के दुकानदारों से मार्च में शामिल होने को कहा
श्रीभगवान परशुराम सेना ने पंजाब के आतंकवाद पीड़ितों के लिए न्याय की मांग को लेकर निकाले जाने वाले 16 दिसंबर को मार्च फार जस्टिस एंड पीस में लोगों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। हिंदू संघ के सलाहकार पंकज बेदी की अध्यक्षता में गौरां गेट बाजार मार्च में तैयारियों के संंबंध में जागरूक किया। कालिया ने कहा कि 13 साल के काले आतंकी दौर में मारे गए निर्दोष हिंदू परिवारों को आज तक किसी भी सरकार ने इंसाफ नहीं दिया हैं। पंजाब में आज हिंदू समाज सरकारों द्वारा दरकिनार किए जाने पर आज हिंदू समाज अपेक्षा का पात्र बना हुआ हैं।
इस दौरान अभयदत्ता, सोनू, जोशी, सुनील जैन, संजय ने गौरा गेट बाजार के दुकानदारों से मार्च में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुरेश भाटिया, अश्विनी गुप्ता, मोनू मेहंदीदत्ता,विनोद बजाज, अर्जुन पंडित, रोहित रावल, सुनील झा, हरविंदर कुमार, अभयदत्ता भी मौजूद थे।