- Hindi News
- 50 वार्डों के लिए कुल 235 उम्मीदवार उतरे चुनावी मैदान में, आज होगी पेपरों की जांच
50 वार्डों के लिए कुल 235 उम्मीदवार उतरे चुनावी मैदान में, आज होगी पेपरों की जांच
अंतिम दिन 224 ने भरा नामांकन
नगरनिगमचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को कुल 50 वार्डों के लिए 224 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। अतिरिक्त जिला चुनाव अफसर एडीसी विकास हरबीर सिंह ने बताया कि इससे पहले हुए नामांकन को मिलाकर आज तक कुल नामांकन पत्रों की संख्या 235 हो गई है।
वार्ड नंबर 1 में 5 उम्मीदवार, वार्ड 2 में 3, वार्ड 3 में 5 उम्मीदवार, वार्ड 4 में 4, वार्ड 5 में 5, वार्ड 6 में 5, वार्ड 7 में 3, वार्ड 8 में 6, वार्ड 9 में 3, वार्ड 10 में 3, वार्ड 11 में 3, वार्ड 12 में 4, वार्ड 13 में 3, वार्ड 14 में 8, वार्ड 15 में 6, वार्ड 16 में 6, वार्ड 17 में 6, वार्ड 18 में 3, वार्ड 19 में 2, वार्ड 20 में 5, वार्ड 21 में 5, वार्ड 22 में 4, वसर्ड 23 में 8, वार्ड 24 में 3, वार्ड 25 में 6, वार्ड 26 में 8, वार्ड 27 में 10, वार्ड 28 में 6, वार्ड 29 में 4, वार्ड 30 में 2, वार्ड 31 में 4, वार्ड 32 में 3, वार्ड 33 में 3, वार्ड 34 में 3, वार्ड 35 में 5, वार्ड 36 में 4, वार्ड 37 में 6, वार्ड 38 में 5, वार्ड 39 में 6, वार्ड 40 में 5, वार्ड 41 में 3, वार्ड 42 में 3, वार्ड 43 में 4, वार्ड 44 में 4, वार्ड 45 में 7, वार्ड 46 में 4, वार्ड 47 में 6, वार्ड 48 में 5, वार्ड 49 में 6 और वार्ड 50 में 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
उन्होंने बताया कि नगर निगम के 50 वार्डों में पंजाब राज्य चुनाव कमिश्नर की तरफ से रिटर्निंग अफसर और सहायक रिटर्निंग अफसर नियुक्त किए गए हैं। उनमें से वार्ड नंबर 1 से 13 तक रिटर्निंग अफसर कार्यकारी इंजी. वाटर सप्लाई सेनिटेशन डिवीजन नंबर 2 और सहायक रिटर्निंग अफसर तहसीलदार होशियारपुर लगाए गए हैं। वार्ड नंबर 14 से 26 तक रिटर्निंग अफसर कार्यकारी इंजी. एसएनई (मैकेनिकल डिवीजन) और सहायक रिटर्निंग अफसर नायब तहसीलदार होशियारपुर होंगे। वार्ड नंबर 27 से 38 तक रिटर्निंग अफसर कार्यकारी इंजीनियर कंडी एरिया डैम मेंटीनेंस डिवीजन और सहायक रिटर्निंग अफसर नायब तहसीलदार माहिलपुर होंगे। इसी तरह वार्ड नंबर 39 से 50 तक रिटर्निंग अफसर कार्यकारी इंजी . वाटर सप्लाई सेनिटेशन डिवीजन 1 और सहायक रिटर्निंग अफसर एसडीओ वाटर सप्लाई सेनिटेशन डिवीजन नंबर 1 पर लगाए गए हैं।
कांग्रेसने दो वार्डों पर बदले उम्मीदवार
पिछले दिनोंसे पार्टी के अंदर चल रहे कलेश की वजह से कांग्रेस को दो वार्डों पर आखिरकार फेरबदल करना पड़ा। जिनमें से वार्ड नंबर 3 से हरीश नंद की टिकट काटकर किश्न सैनी निक्का को टिकट दी गई। जबकि वार्ड नंबर 14 पर मामे भांजे में चल रहे क्लेश को देखते हुए भांजे पलविंदर सिंह की टिकट काटकर मामे सुरजीत लाल को टिकट दी गई।
अकालीदल ने भी आज उतारा उम्मीदवार
17 वार्डोंपर अकाली दल चुनाव लड़ रहा है। 16 वार्डों पर अकाली दल ने कल अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया था। 8 नंबर वार्ड पर एलान करना रह गया था जिसपर आज जतिंदर सिंह लाली बाजवा के करीबी राणा रणबीर सिंह को टिकट दी गई।
संबंधितफोटो पेज 3 पर भी
अकाली उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे जिला प्रधान सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, अवतार सिंह जोहल, लाली बाजवा अन्य।
वार्ड नं. 9 से कांग्रेस के जिला महासचिव सुरिंदर पाल सिद्धू अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे।
वार्ड नं. 35 से भाजपा के सबसे युवा उम्मीदवार निपुण शर्मा पिता कृष्ण शर्मा प|ी कार्तिका शर्मा के साथ नामांकन भरने पहुंचे।
वार्ड नं. सात के लिए नामांकन पत्र दाखिल करतीं तीक्ष्ण सूद की प|ी और भाजपा उम्मीदवार राकेश सूद डॉ. अजय मल्ल की प|ी और कांग्रेस उम्मीदवार मोनिका मल्ल। -भास्कर
लोकल बॉडीज़
इलैक्शन