- Hindi News
- माहिलपुर में कार बस की टक्कर में एक की मौत
माहिलपुर में कार-बस की टक्कर में एक की मौत
माहिलपुर। माहिलपुर-होशियारपुररोड पर गांव बाहोवाल के नजदीक कार और बस की टक्कर में कार सवार की मौत हो गई। थाना चब्बेवाल की पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शूरू कर दी है।
बुधवार सुबह तीन बजे परमजीत सिंह पुत्र दारा सिंह निवासी बाधा थाना फगवाड़ा कार में होशियारपुर से माहिलपुर की तरफ रहा था। गांव बाहोवाल के नजदीक सामने से रही टूरिस्ट से टक्कर होगई। बेकाबू कार वृक्ष से जा टकराई। कार सवार की बुरी तरह से जख्मी होने से मौत हो गई। थाना चब्बेवाल की पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है। बस चालक मौके पर से फरार हो गया।