पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 235 में से 127 आजाद उम्मीदवार बिगाड़ सकते हैं पार्टियों का चुनावी गणित

235 में से 127 आजाद उम्मीदवार बिगाड़ सकते हैं पार्टियों का चुनावी गणित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगमचुनाव मैदान में अब 235 उम्मीदवार हैं। पीपीपी ने इस बार पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ते हुए भ्रष्टाचार मुक्त होशियारपुर विकास मंच से अपने उम्मीदवारों को उतारा हैं। गौरतलब है कि पिछली दिनों होशियारपुर विकास मंच के गठन के समय पीपीपी नेता संदीप सैनी ने दावा किया था कि कांग्रेस और अकाली भाजपा आपस में निगम चुनावों में फ्रेंडली मैच खेल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस का एक गुट उनकी पार्टी के साथ गठजोठ कर चुनाव नहीं लड़ना चाहता इसलिए वे अपने दम पर ही चुनाव लड़ेंगे।

235 में से 127 उम्मीदवार आजाद ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस, भाजपा, अकाली के कई नेता ऐसे हैं जो टिकट कटने के बाद अपने दम पर मैदान में उतरे हैं। जोकि पार्टी द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। यूथ कांग्रेस के सक्रिय नेता विक्रम मेहता और भाजपा नेताओं के करीबी रहे बलविंदर बिंदी और अकाली नेता हरजीत सिंह मठारू टिकट कटने के बाद आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे हैं।