पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखिल भारतीय ओलंपियाड में इंद्रजीत ने जीता स्वर्ण पदक

अखिल भारतीय ओलंपियाड में इंद्रजीत ने जीता स्वर्ण पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | जीएमएसिटी पब्लिक स्कूल चब्बेवाल में प्रिंसिपल अनीता अरोड़ा की अध्यक्षता में बीते दिसंबर जनवरी में सिल्वर जोन अखिल भारतीय ओलंपियाड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी कंप्यूटर विषय में तृतीय श्रेणी से लेकर दसवीं श्रेणी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में इंद्रजीत कौर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा तुषार कुमार, देवेश्वर, हरनूर कौर, इंद्रजीत, अर्पणा, बबनप्रीत, गोपाल ठाकुर, प्रिया सैनी, विश्भप्रीत, शिवाली शर्मा, मनराज सिंह, अंश राणा, मनदीत कौर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही सानिया ठाकुर, ओमांश, सुखनूर, जसप्रीत सिंह, सिमरन जसवाल, जगविंदर कौर, जसप्रीत, दिनेश, हरविंद सिंह, हरवीर कौर, सुरुचि ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा जैसलीन, रमनजोत कौर, सुखमिंदर सिंह, तान्या, कुलदीप, गुरजीत कौर, हरजोत सिंह, ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल प्रिंसिपल अनीता अरोड़ा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को उभारने में सहायक होती है।