बहसबाजी के बाद युवक के पैर पर गोली चलाई
होशियारपुर | हरियानागांव में दो गुटों में बहसबाजी के बाद एक गुट के कुछ युवकों ने एक युवक पर गोलियां मार दीं। गोलियां युवक के पैर में लगी जिसके कारण वह जख्मी हो गया। युवक की पहचान बूटा रोशन (30) पुत्र मोहन लाल निवासी हरियाना घायल हो गया। जिसे बाद में हरियाना से प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में बूटा रोशन ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ खेतों में गया था जहां कुछ युवक पहले से वहां पर मौजूद थे। कुछ कहा सुनी के बाद दूसरे गुट के युवकों ने उस पर गोलियां चलाईं जो उसके पैर पर जा लगीं। उसके दोस्तों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया।