पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंद परिवार को लड़की के विवाह पर सामान भेंट

जरूरतमंद परिवार को लड़की के विवाह पर सामान भेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | एकजोत सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद परिवार की लड़की के विवाह के लिए जरूरत का सामान तथा खाद्य सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय मोदगिल तथा संस्था के उपाध्यक्ष अवतार सिंह लुड्डु ने संस्था की गतिविधियों संबंधी जानकारी दी। कहा कि संस्था की पूरी कोशिश होती है कि जरूरतमंद परिवार की मदद की जाए। उन्होंने कहा कि संस्था ने जरूरतमंद परिवार के बच्चों की शिक्षा तथा बुजुर्गों की मदद की जाती है। संस्था के किसी भी मेंबर को उगाही करने का कोई अधिकार नहीं है तथा ही कोई मेंबर ऐसा करता है। संस्था के साथ और भी मेंबर जुड़ रहे हैं जिनकी मदद से जरूरतमंदों की मदद की जाती है। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, रमेश चंद, सुखविंदर सिंह, चरनजीत सिंह, सरोज गुप्ता, जीवन गुप्ता, गौतम गुप्ता, कुलदीप गोगना, राम जी, सुभाष, सुरेश शर्मा, शाम सिंह, बलदेव बंगड़ आदि उपस्थित थे।