पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान की अहमियत और समाज को जरूरत पर चर्चा

रक्तदान की अहमियत और समाज को जरूरत पर चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होिशयारपुर | नेहरूयुवा केंद्र बहुरंग कला मंच होशियारपुर की तरफ से थीम बेस्ड अवेयरनेस एजुकेशन प्रोग्राम के तहत वालंटरियज्म विषय पर दो चरणों में सेमिनार करवाए गए। पहले पढ़ाव में रक्तदान की अहमियत समाज को इसकी जरूरत विषय पर चर्चा करने के लिए प्रो. बहादुर सिंह, डिप्टी जिला गवर्नर लायन डीएस बेदी, लायन शक्ति बाली नेहरू युवा केंद्र के यूथ कोऑर्डिनेटरडीएन शर्मा उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता प्रो. बहादुर सिंह ने अपने आप को समाज की सेवा में समर्पण करने के लिए समूह उपस्थित सदस्यों को अपने अनुभवों के माध्यम से प्रेरित किया। इसके बाद आल इंडिया टैक्स अवेयरनेस ऐसोसिएशन के चेयरमैन एडवोकेट एसपी राणा, डायरेक्टर अशोक पुरी के साथ ब्लाक समिति सदस्य गांव भुलाना के सरपंच गुरमेल राम विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

एनजीओ लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रतिनिधि लायन डीएस बेदी ने भी अपने विचार प्रकट किए उपस्थित सदस्यों की ओर से उठाए गए सवालों पर विशेष तौर पर चर्चा की गई। पूरे प्रोग्राम को सफलता पूर्वक करने के लिए डीएन शर्मा ने बहुरंग कला मंच होशियारपुर के सदस्य कुलदीप माही तिलक राज राजू का धन्यवाद किया।