पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस पार्टी घोषित उम्मीदवारों का पूरा सहयोग करेगी: टंडन

कांग्रेस पार्टी घोषित उम्मीदवारों का पूरा सहयोग करेगी: टंडन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर। शहरीकांग्रेस अध्यक्ष रजनीश टंडन ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि शहरी कांग्रेस का हर सदस्या और पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों का पूरा सहयोग करेगी और बहुमत से जीत दर्ज करवाने का हर संभव प्रयास होगा। टंडन ने कहा कि टिकट मिल पाने से कारण जो व्यक्ति नाराजगी प्रकट कर रहे हैं वह फिर से विचार कर लें केवल टिकन मिलने से पार्टी छोड़ देना उचित नहीं है। कांग्रेस पार्टी उनकी सेवा को नजरअंदाज नहीं कर सकती। यह सब पार्टी हाईकमान के नोटिस में ला दिया गया है और अपील करते हैं कि पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार को सहयोग करें इस मौके पर रमन खुल्लर, संदीप नंदा, महेश कपूर, मधुसूदन आदि थे।