पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कप्तान आशीष के आलराउंड प्रदर्शन से जीता होशियारपुर

कप्तान आशीष के आलराउंड प्रदर्शन से जीता होशियारपुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर। पंजाबक्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में होशियारपुर ने नवांशहर को 6 विकेट से हराकर 6 अंक अर्जित किए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव डा. रमन घई ने बताया कि नवांशहर में खेले गए दो दिवसीय मैच में नवांशहर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए। होशियारपुर की ओर गेंदबाजी करते हुए आशीष घई ने 2, प्रशांत 2 जसनीव ने 3 खिलाड़ियों का आऊट किया। होशियारपुर की टीम भी पहली पारी में कोई खास करते हुए केवल 100 रन पर ही आऊट हो गई, लेकिन 13 रन से पिछड़ने के बाद होशियारपुर टीम के कप्तान आशीष घई ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लेकर नवांशहर की टीम को दूसरी पारी में 114 रन पर समेट दिया, जिसमें सतीश कुमार ने तीन विकेट लिए। जीत के लिए 127 रन का लक्ष्य लेकर उतरी होशियारपुर की टीम ने 4 विकेट के नुक्सान पर 131 रन बनाकर 6 विकेट से जीत अर्जित की, जिसमें कप्तान आशीष घई नाबाद 40 रन, संदीप ने 26, कर्ण चावला ने 23 प्रशांत ने 20 रन का योगदान दिया। इस अवसर पर जिला कोच दलजीत सिंह दंविदर कौर ने कहा कि आगे भी यह टीम ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखने की आस है। इस जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत सिंह खेला की अगवाई में समूह एचडीसीए पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दी।