14 की रैली में पससफ भी होगी शामिल
पससफकेराज्य प्रधान सतीश राणा, महासचिव वेद परकाश शर्मा, जिला होशियारपुर के प्रधान रामजीदास चौहान, महासचिव इंद्रजीत विर्दी ने संयुक्त विज्ञप्ति में कहा गया है कि एसएसए, रमसा अध्यापकों की तरफसे किए जा रहे संघर्ष का जत्थेबंदी समर्थन करती है। घोषणा करती है कि इनकी तरफ से अपनी मांगो संबधी जो भी संघर्ष किया जाएगा जत्थेबंदी की तरफ से इस में भारी उपस्थिति होगी।
रोपड़और होशियारपुर में होने वाली रैली में रहेंगे मौजूद : उन्होंनेबताया कि 14 फरवरी को रोपड़ में की जा रही राज्य स्तरीय रैली और कार्यालयी अमले में उसी दिन होशियारपुर में की जा रही क्षेत्रीय रैली में पससफ के मुलाजिम भी भारी संख्या में शामिल होंगे। इस मौके पर बलवंत र|, दविंदर सिंह, मक्खन सिंह, शिव कुमार शर्मा, अमरीक सिंह, अमनदीप सिंह, मंजीत बाजवा, सुच्चा सिंह, सुखदेव जाजा, गुरदियाल सिंह, मक्खन सिंह लंगेरी, शिंगारा राम, पूर्ण बहादुर, अजीब दिद्वेदी, विकास शर्मा, बलजीत कौशल शामिल थे।