पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल को सम्मानित किया

एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल को सम्मानित किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें हुए एक सम्मान समागम में वालीवुड के अग्रणी एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल को विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया। टांडा के गांव मिर्जापुर छोटे से गांव से उठ कर बालीवुड में धाक जमाने वाले टांडा के इस र| को सम्मानित करने के लिए हुए समागम में जसवंत सिंह चोटाला के नेतृत्व में जाट महासभा होशियारपुर, किसान यूनियन, पत्रकार मंच टांडा यूनाईटिड क्लब, लोक इंकलाब मंच, भगवती जागरण कमेटी अड्डा सरां द्वारा शाम कौशल को सम्मानित किया गया। कौशल ने बालीवुड में अनेकों अवार्ड जीतने सुपर स्टार कलाकारों को एक्शन के गुर सिखाने के सफर का जिक्र किया। शाम कौशल ने सभी संस्थाओँ का आभार जताते कहा कि उन्हे चाहे जितने मर्जी अवार्ड मिले हों। जो प्यार अपनी जन्मभूमि टांडा क्षेत्र से मिला है वह सभी अवार्डों से बड़ा है। आज वह जिस भी मुकाम पर हैं टांडा निवासियों की दुआओं के चलते ही है। इस मौके पर सतपाल, चौधरी हरदेव सिंह, मंजीत सैनी, अश्विनी कुमार, एडवोकेट गुरवीर चौटाला, सुरिंदर ढट्ट, तरुण कौशल डिंपी, गुरबख्श राय, सुखनिंदर कलौटी, हरजिंदर मुल्तानी, राजेश नीटा, कुलदीप कुमार, कमलजीत, परकमलदीप, सुखवीर सिंह, शुभम कौशल, मंगत राय शामिल थे।

बालीवुड के एक्शन डायरैक्टर शाम कौशल को सम्मानित करते विभिन्न संगठनों के सदस्य।