पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान संघर्ष कमेटी की बैठक में हुई सरकार के खिलाफ नारेबाजी

किसान संघर्ष कमेटी की बैठक में हुई सरकार के खिलाफ नारेबाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानसंघर्षकमेटी पंजाब की बैठक गांव टाहली में जिला उप प्रधान सविंदर सिंह फत्ता कुल्लां, उपसिचव कुलदीप सिंह टाहली, काला सिंह अब्दुल्लापुर तथा हरबंस सिंह रड़ा मंड के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक दौरान जिला प्रधान होशियारपुर जत्थेदार सविंदर सिंह ठठिखारा भी मुख्य तौर पर शामिल थे। बैठक दौरान समूह कमेटी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए नारेबाजी भी की। इस दौरान संंबोधित करते हुए सविंदर सिंह ठठिखारा ने कहा कि राज्य सरकार आबादकार किसानों की जमीनें छीन कर उनके साथ धक्का कर रही हैं। गरीब आबादकारों को रोजगार मुहैय्या करवाने की बजाए सरकार उनकी जमीने छीन कर उन्हे बेघर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान संघर्ष कमेटी राज्य भर की जत्थेबंदियों को साथ लेकर राज्य सरकार का जम कर विरोधी करेगी। 21 फरवरी को अपनी मांगो के हक में पुलिस की गोली का शिकार हुए किसान शहीद बहादुर सिंह बुडाला की पहली बरसी मौके राज्य भर के किसान इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ संघर्ष को ओर तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगो को माना तथा आबादकार किसानों को जमीनों के मालिकाना हक दिए तो किसान आने वाले समय में राज्य भर से अकाली भाजपा सरकार का सफाया करेंगे। इस मौके पर गुरदेव सिंह लाडी, महिंदर सिंह, मंजीत सिंह, सोहन पाल, बाबा भुल्ला, सुखजिंदर सिंह टाहली, मलूक सिंह, सुरजीत सिंह, बीबी संदेश कौर, ममता रानी, बजीर कौर, रानी, कश्मीर कौर, महिंदर कौर, बीबी बलजीत कौर खालसा शामिल थे।

अपनी मांगों के हक में आवाज बुलंद करते किसान संघर्ष कमेटी के सदस्य।