पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल भी जरूरी, बच्चों को अनुशासन सिखाता है : प्रिं. रितिका

खेल भी जरूरी, बच्चों को अनुशासन सिखाता है : प्रिं. रितिका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़रोडस्थित अकादमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल के परिसर में स्पोर्टस डे का आगाज किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल रितिका मेहता ने रिबन काटकर स्पोर्टस डे का आगाज किया। सिविल लाईनंस में स्थित बचपन प्ले स्कूल के बच्चे भी स्पोर्टस मीट में भाग लेने के लिए अकादमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल के परिसर में पंहुचे। प्रिं. रितिका मेहता ने बताया कि आजकल बच्चों का मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास भी बहुत जरुरी है। जिसमें खेलों का बड़ा योगदान है। इसके साथ उन्होंने बताया कि खेल हमारे बच्चों को डिसिप्लन सिखाती है। उन्होंने बताया कि बच्चों केलिए स्पोर्टस मीट में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस के साथ साथ फ्राग रेस, लैमन रेस, सैक रेस करवाई जा रही है। बच्चों में स्पोर्टस डे को लेकर बड़ा उत्साह पाया गया। प्रिंसिपल ने बताया कि विजेताओँ को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रिंसिपल रीतिका मेहता ने बताया कि अकादमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल और बचपन प्ले स्कूल हमेशा बच्चों के लिए बहुत सारी गतिविधियों का आयोजन करता आया है,आगे भी करता रहेगा। स्कूल के एमडी जेएल मेहता, डायरैक्टर अमित मेहता और स्कूल का समूह स्टाफ शामिल था।

चंडीगढ़ रोड स्थित अकादमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल के परिसर में स्पोर्टस डे के मौके पर आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान स्कूल का स्टाफ और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। -भास्कर