- Hindi News
- आंगनबाड़ी मुलाजिम बोलीं बच्चों का राशन पंहुचाया जाए
आंगनबाड़ी मुलाजिम बोलीं- बच्चों का राशन पंहुचाया जाए
होशियारपुर। पंजाबआंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन की राज्य प्रधान हरपाल कौर सतनौर की अगवाई में जिला स्तरीय मंडल सुमनदीप कौर जिला कार्यक्रम अफसर को उनके कार्यालय राम कालोनी कैंप में मिला। मंडल की तरफ से लिखित मांगपत्र दिया गया जिसपर विस्तारपूर्वक बात हुई। जत्थेबंदी की तरफ से मांग की गई कि बच्चों के राशन की सप्लाई हर सैंटर पर पंहुचाई जाए। यूनियन की तरफ से यह भी बताया गया कि सीडीपीओ होशियारपुर 1 के कुछ सैंटरो अंदर गत दो महीनों से सामान अन्य सैंटरों में रखा जिसको उठाने के लिए संबधित अधिकारियों की तरफ से आंगनवाड़ी वर्करों पर दबाब डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले भी जो पैसे वर्करों की तरफ से राशन उठाने के लिए बतौर किराए पर खर्चे हैं उनकी अदायगी अभी तक नहीं की। उन्होंने मांग की कि वेतन हर महीने समय पर दिया जाए, राशन के संभाल के लिए रहते सैंटरों को कंटेनर दिए जांए, गैस कनैक्शन, सिलेंडर की पंहुच सैंटर स्तर पर करने इत्यादि संबधी मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि उनकी मांगे मानी गई तो 20 फरवरी को जिला कार्यक्रम अफसर के कार्यालय समक्ष धरना दिया जाएगा। इस मौके पर राज्य प्रधान हरपाल कौर, शर्मिला रानी, शीतल कौर, नीलम, कांता देवी, बलविंदर कौर, राजविंदर कौर, पससफ के सतीश राणा शामिल थे।