कांग्रेस से गठजोड़ का खुलासा मायावती करेंगी : कश्यप
बसपासुप्रीमो बहन मायावती पंजाब में गठजोड़ को लेकर खुलासा अगले महीने नवांशहर की महारैली में करेंगी। इस बारे में उनकी राहुल गांधी से बात चल रही है। ये जानकारी पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी नरिंदर कश्यप ने वीरवार यहां मीडिया को दी। उनके साथ पंजाब प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी भी थे।
उन्होंने कहा कि ‘आप’ के पंजाब में चुनाव लड़ने का फायदा बसपा को मिलेगा क्योंकि पहले लोग अकाली-भाजपा और कांग्रेस को ही वोट डालने को मजबूर थे। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस में कुछ नहीं बचा जबकि ‘आप’ के नेताओं के रोजाना घपले सामने रहे हैं। कश्यप ने कहा कि पंजाब और केंद्र सरकार की नाकामी के कारण पठानकोट में आतंकी हमला हुआ। भाजपा धर्म और जातिवाद की राजनीति करती है लेकिन बसपा नहीं। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों का आरक्षण को लेकर चेहरा बेनकाब हुआ है, बसपा ही अपने स्टैंड पर खड़ी है।
इस अवसर पर रछपाल सिंह, गुरनाम सिंह, महिंदर सिंह, दलजीत राम, ओंकार सिंह, मदन बैंस, ठेकेदार भगवान दास, एडवोकेट भगवान दास, निशान चौधरी, गुरलाल सैला और अन्य नेता भी मौजूद थे।
बसपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी कश्यप ने कहा कि भाजपा धर्म की सियासत करती है।