पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत

ट्रक से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंगड़ीवालकेपास सुबह साढ़े पांच बजे टाटा 709 और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों कपूरथला के गांव मनसूरपुर दोना के रहने वाले थे। वह चिंतपूर्णी से वापस लौट रहे थे। हादसे के दौरान तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के कई टुकड़े हो गए। मृतकों की पहचान बलवीर सिंह (16), बलविंदर सिंह (18) पुत्र हरि सिंह और रणजीत सिंह (19) के रूप में हुई। हादसा के समय तीनों युवक एक ही बाइक पर चिंतपूर्णी से अपने गांव लौट रहे थे।

मौके पर मौजूद दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि जब हादसा हुआ तो जोरदार धमका हुआ। हम मौके पर पहुंचे ताे देखा तो बाइक सड़क पर बिखरी हुई थी। तीनों लड़के टाटा 709 के नीचे थे। हादसे के फौरन बाद टाटा 709 नंबर पीबी 12एफ 8468 का ड्राइवर मौके से फरार हो गए। मॉडल टाऊन के थाना इंचार्ज भारत मसीह ने बताया कि उन्हें सुबह जब हादसा की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए।

हादसे में रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जिसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जबकि बलवीर सिंह और बलविंदर सिंह की सांसें चल रही थी। उन्हें एंबुलैंस में जालंधर भेज दिया गया। परंतु रास्ते में उनकी मौत हो गई।

टाटा-709 का ड्राइवर फरार हो गया।

रणजीत के पिता सउदी अरब में हैं।

सदमे में बलविंदर की मां।

बलविंदर के पिता

टाटा-709 से टकराने के बाद बुरी तरह टूटी कपूरथला के युवकों की बाइक।

देर शाम तक नही पहुंची थी लाशें, गांव में किसी के घर नहीं जले चूल्हे

बलविंदर के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल

19साल का बलविंदर सिंह रणधीर स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। पिता राजमिस्त्री हैं। छोटा भाई जंट सिंह 7वीं कक्षा का स्टूडेंट है। बड़ी बहन रेखा आठवीं तक पढ़ी है। बलविंदर सिंह की मां माया कौर और दादी का रो-रो कर बुरा हाल था। चारों में से कोई भी यह मानने को तैयार नहीं थी की उनके बेटों की मौत हो चुकी है।

पेपर अच्छा हो, मन्नत मांगने गए थे दोस्त , जिंदगी गंवा बैठे

एमडीएसडी में 10वीं का स्टूडेंट था रणजीत िसंह

रणजीतसिंह भी एमडीएसडी स्कूल का स्टूडेंट था। उसके पिता जगजीत सिंह सऊदी अरब में मजदूर हैं। बड़ा भाई गुरमीत सिंह 12वीं का स्टूडेंट है। छोटा भाई भी रणजीत के साथ ही 10वीं में पढ़ता है। छोटी बहन सरकारी स्कूल में 6वीं क्लास में पढ़ती है। रणजीत