पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़तों को टीचर्स ने एक दिन की सेलरी दी, स्टूडेंट्स पाकेट मनी देंगे

बाढ़ पीडि़तों को टीचर्स ने एक दिन की सेलरी दी, स्टूडेंट्स पाकेट मनी देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएवीजैन डे बोर्डिंग स्कूल के टीचर्स ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद के लिए पहल की है। स्कूल के सभी टीचर्स ने एक बैठक कर प्रभावितों की सहायता के लिए एक दिन सेलरी प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है।

टीचर्स के इस फैसले से स्टूडेंट्स ने प्रेरणा ली और अपनी पाकेट मनी राहत कोष में भेजने देने की तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल के प्रधान उमेश जैन ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।

उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके स्कूल के टीचर्स ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक दिन का वेतन दान देकर राष्ट्रीय आपदा के समय प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दिया है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी प्रेरणा मिली है। जिसके तहत उन्होंने भी यह प्रण लिया है कि वे भी अपने दैनिक बचाए हुए पैसों को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए भेजकर पुण्य के कार्य में भागीदार बनेंगे। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सुषमा बाली ने कहा कि स्टूडेंट्स और टीचर्स के फैसले से बाढ़ पीडितों को बड़ी राहत मिलेगी।

एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के टीचर्स से प्रेरणा लेते हुए स्टूडेंट्स ने भी पॉकेट मनी देने का फैसला किया।