पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी

बस की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़। जालंधर पठानकोट राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे दौरान दो जख्मी हो गए। जानकारी अनुसार सुबह लगभग 9 बजे गांव रापुर के पास टांडा से जालंधर की ओर जाने वाली अज्ञात बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सुरिंदर पाल सिंह पुत्र अमरचंद निवासी शहबाजपुर गंभीर जख्मी हो गया। इसी तरह प्रवासी मजदूर भानू साधा पुत्र रामुतर साधा जो कि रापुर में लुक पलांट में जा रहा था कि वह इसी दौरान बस की चपेट में आने से जख्मी हो गया। दोनो जख्मियों को 108 एंबूलैंस कर्मियों ईएमटी गगनदीप सिंह पायलट सुरजीत सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल टांडा पंहुचाया। जहां डाक्टरों ने सुरिंदरपाल सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे होशियारपुर रैफर कर दिया।