सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता जख्मी
माहिलपुर। होशियारपुरचंडीगढ़ मार्ग पर अनियंत्रित कार गांव बाहोवाल के समीप पेड़ से जा टकराई। हादसे में बेटे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। बाल किशन पुत्र जवाहर लाल निवासी नजदीक उप्पल अस्पताल होशियारपुर अपने पिता जवाहर लाल पुत्र राजा राम के साथ कार (पीबी07एक्यू-4300) पर सवार होकर माहिलपुर की ओर से होशियारपुर रहे थे। जब वे लोग गांव बाहोवाल के समीप पहुंचे तो उनकी गाड़ी अनिंयत्रित होकर एक वृक्ष से जा टकराई। बाल किशन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जवाहर लाल जख्मी हैं।